गाँव लोअर बठरा मे अचानक कार ब्रेक फेल होने पर ढांक से टकराई कार

डाडासीबा।

पुलिस चौकी डाडा सीबा के तहत लोअर बठरा में एक कार दुर्घटना होने का मामला समाने आया है हादसे मे जहां कार के परखचे उड गये है तो कार मे सवार दो लोग गम्भीर रुप से जख्मी हुए है अचानक चीखो पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगो ने कार मे फंसे लोगो को बाहर निकाला व उपचार हेतु सिविल अस्पताल डाडासिबा पहुंचाया ।

 

कार चालक बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह पत्नी अशोक कुमारी को साथ लेकर डाडा सीबा हॉस्पिटल में दवाई लेने गए थे और वापस घर जा रहे थे लोअर बठरा में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के करीब कार की ब्रेक फेल होने से कार की रफ्तार तेज हो गई और एक बड़ी ढांक से कार टकराकर कार पलटने के बाद सीधी हो गई इसके साथ ही गहरी खाई थी कोई बड़ा हादसा पेश हो सकता था स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल डाडा सीबा में मरीजों को पहुंचाया चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है । उधर, इस संबंध में डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया डाडा सीबा पुलिस मौके पर पहुंची है मामले की छानबीन की जा रही है ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh