ब्रेकिंग न्यूज़
धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत, कानून के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार: सुनील शर्मा बिट्टू भरेड़ी में 27 को सुरेश कुमार करेंगे रैडक्रॉस मेले का शुभारंभ बहुतकनीकी महाविद्यालय में मॉक एक्सरसाइज के दौरान किया बचाव कार्यों का अभ्यास केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी  आजाद भारत के इतिहास में हिमाचल को पहली बार मिला ‘ताले वाला मुख्यमंत्री’ : जयराम ठाकुर भ्रष्टाचार, गुटबाजी और वादाखिलाफी में डूबी सुक्खू सरकार, 34 करोड़ का बस अड्डा 123 करोड़ तक पहुंचा : राजिंदर सिंह राणा

भरेड़ी में 27 को सुरेश कुमार करेंगे रैडक्रॉस मेले का शुभारंभ

धर्मपुर एक्सप्रेस। भोरंज

स्थानीय विधायक सुरेश कुमार 27 नवंबर को भरेड़ी में रैडक्रॉस मेले का शुभारंभ करेंगे। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई द्वारा आयोजित किए जा रहे इस मेले के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बुधवार को यहां मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। मेले में क्षेत्र के युवक मंडलों, महिला मंडलों तथा अन्य सामाजिक संगठनों की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। स्वयंसेवी संस्थाओं और वीनस फाउंडेशन का भी विशेष योगदान रहेगा।

एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, बीएमओ डॉ. ललित कालिया और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh