ब्रेकिंग न्यूज़
धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत, कानून के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार: सुनील शर्मा बिट्टू भरेड़ी में 27 को सुरेश कुमार करेंगे रैडक्रॉस मेले का शुभारंभ बहुतकनीकी महाविद्यालय में मॉक एक्सरसाइज के दौरान किया बचाव कार्यों का अभ्यास केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी  आजाद भारत के इतिहास में हिमाचल को पहली बार मिला ‘ताले वाला मुख्यमंत्री’ : जयराम ठाकुर भ्रष्टाचार, गुटबाजी और वादाखिलाफी में डूबी सुक्खू सरकार, 34 करोड़ का बस अड्डा 123 करोड़ तक पहुंचा : राजिंदर सिंह राणा

बहुतकनीकी महाविद्यालय में मॉक एक्सरसाइज के दौरान किया बचाव कार्यों का अभ्यास

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

एयर रेड एंड ब्लैकआउट जैसी आपात परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों के अभ्यास के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को यहां बड़ू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के परिसर में नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की।

 

जिला स्तर पर डीडीएमए के माध्यम से बनाए गए घटना प्रतिक्रिया तंत्र यानि इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों- होमगार्ड्स, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड और अन्य सभी विभागों की टीमों के अलावा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों तथा एनसीसी कैडेटों ने भी इस मॉक एक्सरसाइज में भाग लेकर बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया।

इस दौरान बचाव दलों ने मॉक एक्सरसाइज के लिए निर्धारित किए गए परिदृश्य के अनुसार बहुतकनीकी महाविद्यालय के एक भवन में फंसे लोगों को बाहर निकालने तथा अस्पताल तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इन बचाव दलों ने भवन के मलबे में फंसे 16 लोगों को बाहर निकालने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए बहुतकनीकी महाविद्यालय के बास्केटबॉल ग्राउंड में स्टेजिंग एरिया स्थापित किया गया। एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन को स्टेजिंग एरिया से ही संचालित किया गया।

बचाव कार्यों की अगुवाई कर रहे होमगार्ड्स के कमांडेंट (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर, इंडियन नेवी) विनय कुमार ने बताया कि इस बार मॉक एक्सरसाइज में आईआरएस के तहत सभी विभागों एवं टीमों के अलावा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेटों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि जिले में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में आईआरएस के अंतर्गत विभिन्न विभागों की टीमों के अलावा ये वॉलंटियर्स और एनसीसी कैडेट भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एवं एक्सपोजर प्रदान करने के लिए इस मॉक एक्सरसाइज में इनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh