हमीरपुर में मनाया गया 106 वाँ सेना शिक्षा कोर स्थापना दिवस 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

सेना शिक्षा कोर ने अपना 106 वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हमीरपुर के एक निजी रिसोर्ट में मनाया । जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षा कोर के भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया जिसमे सेना शिक्षा कोर की उपलब्धियों का व्याख्यान किया गया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 92 वर्ष के रिटायर्ड हवलदार एवं रिटायर्ड प्रिंसिपल मेहर चंद रहे ।

मेहर चंद  ने सभी सेना शिक्षा कोर के सैनिकों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी एवम शिक्षा कोर द्वारा किए गए कामों की सहराना की ।

इस अवसर पर बलबीर जंबाल, मंडल अध्यक्ष श्री पाल शर्मा , अशोक पटियाल, राजिंदर ठाकुर और राजेश शर्मा सहित 120 सैनिक उपस्थित रहे ।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh