धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जिला अदालत परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सनकी व्यक्ति गन लेकर कोर्ट पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सेशन जज के चैंबर के बाहर ही अपनी दोनाली बंदूक को लोड कर के बैठा था ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डीएसपी हरीश गुलरिया की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी अपने बैग में गन के साथ एक दराट भी लेकर आया था, जिससे कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कोर्ट परिसर में हथियार लेकर किस मंशा से पहुंचा था।
घटना के बाद अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि आज एक व्यक्ती रमन शर्मा पुत्र स्वर्गीय भूमि चंद निवासी गांव लल्यार, डाक बगवाड़ा ने आज यहां हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन कोर्ट में बंदूक लेकर पहुंचा । जहाँ पुलिस ने मौके पर ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया ओर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





