अवनीश लोहिया ने ब्राहलडी पंचायत में डोर टू डोर किया प्रचार

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

ब्राहलडी पंचायत के ढूंड़ाणा गांव में जिला परिषद उम्मीदवार अवनीश लोहिया ने जनसंपर्क अभियान के तहत डोर टू डोर जाकर लोगों से समर्थन और वोट की अपील की।

अवनीश लोहिया ने गांव के हर घर पहुंचकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की तथा अपनी प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं को रोजगार के अवसर, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान जंगल रोपा वार्ड के लोगों ने अवनीश लोहिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने समर्थन के नारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

गांव के लोगों में इस बार युवा नेतृत्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि अब क्षेत्र को नई सोच और नई ऊर्जा की जरूरत है, इसलिए उन्होंने एक बार युवा उम्मीदवार को मौका देने का मन बना लिया है।

अवनीश लोहिया ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और यदि उन्हें मौका मिला तो वे क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में अवनीश लोहिया के जनसंपर्क अभियान को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh