धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
आज डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले मेहनतकश भाइयों की समस्याओं को लेकर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से अधिकारियों के समक्ष रखा गया तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया कि मेहनत कर रोज़ी-रोटी कमाने वाले छोटे व्यापारियों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना रखी जाए, क्योंकि आज के ऑनलाइन दौर में मेहनतकश लोगों के लिए अपने परिवार का पालन-पोषण करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है।
प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा कई समस्याओं के निपटारे को लेकर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात भी कही गई। इसके अतिरिक्त डॉ. वर्मा ने म्युनिसिपल कमिश्नर को वार्ड नंबर 3 में काफी समय से चल रही सफाई व्यवस्था की समस्या से भी अवगत करवाया और जल्द समाधान की मांग उठाई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर एवं नॉमिनेटेड पार्षद डॉ. हर्ष कालिया भी उपस्थित रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




