धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जिला परिषद चुनाव में जंगल रोपा वार्ड से प्रत्याशी अवनीश लोहिया ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
अवनीश लोहिया ने कहा कि वे जनता से कोई बड़े वादे या झूठे सपने दिखाकर लालच नहीं देंगे। उनका प्रण है कि वे हमेशा जनता के हित के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे।
वार्ड विकास के लिए उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं:
1. *स्वास्थ्य सेवाएं:* नाल्टी और धनेड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बनवाने के लिए संघर्ष।
2. *रोजगार:* ब्राहलरी और नारा पंचायत में लघु उद्योगों की स्थापना के लिए कार्य।
3. *बुनियादी सुविधा:* धनेड़ क्षेत्र में बिजली और पानी के लिए अलग जूनियर अभियंता कार्यालय खुलवाना।
4. *युवा सशक्तिकरण:* नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए हर पंचायत में एक-एक बड़ा खेल मैदान बनवाना।
अवनीश लोहिया का चुनाव चिह्न “टेबल फैन” है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे टेबल फैन पर मोहर लगाकर अपने कीमती वोट से उन्हें विजय बनाएं और वार्ड के विकास में भागीदार बनें।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





