जाहू क्षेत्र में रात के अंधेरे में फाड़े जा रहे हैं पोस्टर: पवन कुमार

धर्मपुर एक्सप्रेस। भोरंज

पंचायती राज चुनावों की घोषणा होने से पहले ही जाहू में पोस्टर फाड़ अभियान शुरू हो गया। रात को इस अभियान को सिरे चढ़ाया जा रहा है। लगातार चार चुनाव जीतने वाले पूर्व में जिला परिषद सदस्य रहे पवन कुमार ने यह मामला उठाया है। उनका आरोप है कि जिला परिषद वार्ड 10 में चुनाव के लिए खड़े होने वाले कुछ उम्मीदवार उनके पोस्टर फाड़ रहे हैं। वह भी इस वार्ड से प्रत्याशी हैं। उनके पोस्टर पर पोस्टर भी चिपकाने शुरू कर दिया है। लोकतंत्र में ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। किसी भी उम्मीदवार का पोस्टर फाड़ना ठीक नहीं है। जो व्यक्ति चुनाव में उम्मीदवार है, उसे इस तरह के कृत्य को अंजाम नहीं देना चाहिएए। अभी तो चुनाव भी शुरू नहीं हुए हैं लेकिन इस तरह से क्षेत्र में जो गुंडागर्दी फैलाई जा रही। यह बात स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है। उन्होंने जाहू में 200 पोस्टर लगाए थे, जिन्हें या तो फाड़ दिया गया है या फिर उनके ऊपर पोस्टर लगा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा  कि इस तरह पोस्टर फाड़ना और पोस्टर के ऊपर पोस्टर चिपकाना उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और अपनी पसंद के प्रत्याशी का चयन करेंगे। पुलिस प्रशासन को भी सतर्क होना चाहिए और रात को गश्त बढ़ानी चाहिए। ऐसे लोगों पर लगाम लगानी चाहिए जो इस तरह के कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh