विभिन्न खेलों के कोचों के पदों के लिए आवेदन 27 से 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने राज्य के विभिन्न खेल छात्रावासों में अलग अलग खेलों के कोचों के 14 पदों के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद 25000 रुपये के फिक्स मानदेय के आधार पर भरे जाएंगे।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावासों में वालीबॉल के कोच के 4, फुटबॉल, बैडमिंटन और बाक्सिंग का एक-एक, बास्केटबॉल और कबड्डी के 2-2 तथा हाकी के 3 पद भरे जाएंगे।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर लिंक 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 19 मई रात 11ः59 बजे तक खुला रहेगा।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh