लापता युवती की सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख रुपये ईनाम

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

वर्ष 2016 में लापता हुई हरियाणा के पानीपत जिले के थाना समालखा के अंतर्गत गांव पट्टी कल्याणा की एक युवती की सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए सीबीआई ने दो लाख रुपये ईनाम की घोषणा की है। चंडीगढ़ के सैक्टर 30-ए में स्थित सीबीआई की विशेष अपराध शाखा द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को प्रेषित पत्र के अनुसार 8 अगस्त 2016 को लापता हुई अन्नु कुमारी की उम्र उस समय 20 वर्ष थी और उसकी लंबाई लगभग पांच फुट छह इंच थी। अन्नु कुमारी की गुमशुदगी के संबंध में सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने 25 मार्च 2025 को केस दर्ज किया था।

उसके बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए सीबीआई के जांच अधिकारी के मोबाइल नंबर 98888-51676 पर या सीबीआई कार्यालय में या कार्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2657285 पर संपर्क किया जा सकता है। सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के इस पत्र की प्रतियां हमीरपुर सहित हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों को भी अग्रेषित की गई हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh