धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर शुरुआत हुई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि हमीरपुर पुलिस अधीक्षक ने किया। मुख्यातिथि हमीरपुर पुलिस अधीक्षक को प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र शांडिल ने हिमाचली टोपी व शाल देकर कर सम्मानित किया ।
जिला हमीरपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने प्रदेश के अध्यक्ष राजेश भंडारी प्रदेश के महासचिव सुरेंद्र शांडिल व बॉक्सिंग के कोच नरेश कुमार को हिमाचली टोपी पहनाहकर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि एसपी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों व आजकल के नौजवानो मे खेल भावना पैदा होती हैं व साथ में नशे से दूर रहने की सीख भी मिलती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और इस शानदार बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए लिये जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन को बधाई दी।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन हमीरपुर के महासचिव अनिल मनकोटिया ने बताया की यह बॉक्सिंग प्रतियोगिता आगामी तीन दिनों के लिये इस गांधी चौक पर आयोजित की जायेगी जिसमे हिमाचल प्रदेश से 130 के लगभग बॉक्सर भाग लेंगे इस प्रतियोगिता में 16 से लेकर 18 साल के लड़के व लड़कियां भाग लेंगे उन्होंने बताया कि और इस राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉक्सर आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जो असम के गुवाहाटी में 12 अप्रैल से शुरू होंगी उसमे भाग लेंगे।
गौरतलब है कि हमीरपुर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से पहले भी इस तरीके की राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हमीरपुर में किया गया है । जिसका मकसद हमीरपुर जिला के युवाओं में बॉक्सिंग खेल को लेकर जागरूकता पैदा करना व इस खेल से जुड़ने को प्रेरित किया जा सके। आज की पहली बाउट अज़ीम नेगी सोलन व आकाश भारद्वाज के बीच में हुई जिसमे अज़ीम नेगी विजयी रहें अगली बाउट आरुष सिरमौर व किन्नौर के सिद्धार्थ के बीच में हुई जिसमें सिद्धार्थ विजय रहे, इसके बाद अगली बाउट पवित्र हरजोत उन्ना जतिन भंडारी जेएसडब्ल्यू किन्नौर जिसमें पवित्र हरजोत विजयी रहे, 50 किलो भार वर्ग में सिद्धार्थ पल व सौरव मंडी के बीच हुआ जिसमें सौरव विजयी रहे, 55 किलो ग्राम भार वर्ग में ऋषव काँगड़ा व प्रांजाळ साईं बिलासपुर में हुयी जिसमे प्रांजल विजयी रहे इसी भार वर्ग में आर्यन ऊना व सूर्यांश शिमला में आर्यन विजयी रहे, यज्ञ राणा व विक्रम योगी किन्नौर के मुकाबल में यज्ञ राणा विजयी रहे। आज दिन भर 40 के लगभग मुकाबला खेले जाएंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




