धर्मपुर एक्सप्रेस। मंडी
कहते हैं कि यदि दिल में कुछ करने की तमन्ना हो तो मंजिल मिल ही जाती है। ऐसा ही कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र पांगी के रेई गांव के 24 वर्षीय देवी सिंह ने। पांगी के साधारण परिवार से संबंध रखने वाले इस बेटे ने टीजीटी मेडिकल परीक्षा पास कर युवा पीढ़ी के लिए मिसाल पेश की है। देवी सिंह वर्तमान समय सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में एमएससी अंतिम सेमेस्टर के छात्र हैं। इनके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं जबकि माता ग्रहणी है। इनके दो भाई है। एक बड़ा व दूसरा इनसे छोटा है। स्कूली शिक्षा गांव में हासिल करने के उपरांत इन्होंने बल्लभ महाविद्यालय मंडी से बीएससी तथा विजय मेमोरियल कॉलेज नेर चौक से( b.Ed) बीएड की पढ़ाई पूरी की। इनकी पढ़ाई इनके ननिहाल के सानिध्य में हुई।
देवी सिंह अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने नाना, नानी मामा और ननिहाल के सदस्यों व अपने शिक्षको को देते हैं। इनका कहना है कि एमएससी के साथ इन्होंने मेडिकल परीक्षा की तैयारी दिन-रात कड़ी मेहनत करके की तब जाकर इन्हें यह कामयाबी हासिल हुई है। युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए देवी सिंह का कहना है कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर यदि हम पूरी तरह से उस पर फोकस करके लगन व ईमानदारी से प्रयास करते हैं तो कामयाबी अवश्य हासिल होती है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




