हमीरपुर में एक्वा पार्क के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति, सीएम का ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय : विवेक कटोच

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हमीरपुर जिले में एक्वा पार्क की स्थापना हेतु 25 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति दिया जाना एक दूरदर्शी, जनहितैषी और ऐतिहासिक निर्णय है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है ।

विवेक कटोच ने कहा कि यह एक्वा पार्क केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं होगा, बल्कि हमीरपुर जिले के समग्र विकास का एक मजबूत आधार बनेगा। इस परियोजना से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और हमीरपुर को एक नई पहचान मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार जनहित में बड़े और साहसिक निर्णय ले रही है। जहां एक ओर पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर केवल घोषणाएं कीं, वहीं वर्तमान सरकार धरातल पर काम करके दिखा रही है। हमीरपुर में एक्वा पार्क की स्थापना इसका जीता-जागता उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है — “विकास, पारदर्शिता और जनसेवा।” हमीरपुर में एक्वा पार्क की स्थापना इसी सोच का परिणाम है, जो आने वाले समय में जिले को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

 

विवेक कटोच ने मुख्यमंत्री सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनहितकारी निर्णय प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं और सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh