धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
प्रधानमंत्री यू.एस ट्रेड डील, एप्सटीन फ़ाइल्स और एल.पी.जी गैस की कमी के मुद्दे पर देश और देश की जनता से भाग नहीं सकते। युवा कांग्रेस ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता कर देश से समझौता करने और 140 करोड़ लोगों के हितों को मुश्किल में डालने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ चंदन राणा ने कहा कि शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन एक स्वस्थ लोकतंत्र के स्तम्भ हैं, और हर वर्ग का लोकतान्त्रिक अधिकार है। सत्ता से सवाल पूछना, असहमती और जवाबदेही मांगना किसी भी तरीके से गलत नहीं है, ये लोकतंत्र की ताकत है कमज़ोरी नहीं। ऐ.आई सम्मिट के दौरान शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कड़ी और सख़्त धाराएं लगा केंद्र सरकार ने तानाशाही की । अलग अलग राज्यों में उनके संबंधियों और परिवार जनों को लगातार परेशान किया गया ।
डॉ चंदन राणा ने कहा कि आज देश एल.पी.जी गैस की कमी से त्रस्त है, घरेलू उपयोग के गैस पर रोक लगा दी गई है और व्यवसायिक उपयोग के सिलेंडर मिल नहीं रहे। अमरीका के राष्ट्रपति के दवाब में नुकसानदायक भारत-यू.ऐस ट्रेड डील समझौता करने और एप्सटीन फाइल्स में सीधे तौर पर एक केंद्रीय मंत्री का नाम आने के बावजूद प्रधानमंत्री चुप हैं । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस का ये विरोध ओर गति पकड़ेगा और 16 मार्च को दिल्ली में सांसद घेराव किया जायेगा ।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अखिलेश चौधरी , वरिष्ठ युवा कांग्रेस रितेश चौहान, ज़िला उपाध्यक्ष बिश्व शामा, ज़िला महासचिव रोहित धरोच, विधानसभा उपाध्यक्ष रजत राणा, शहरी अध्यक्ष अनिरुद्ध ठाकुर आदि युवा साथी मौजूद रहे ।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






