धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भारतीय पॉवरग्रिड निगम उपकेंद्र हमीरपुर ने 4 से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए।
इसी कड़ी में 10 मार्च को प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. आशीष ने कर्मचारियों, बच्चों एवं महिलाओं को फर्स्ट एड की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पावरग्रिड के मुख्य प्रबंधक देवेंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक दिनेश कुमार एवं सहायक प्रबंधक दीपक कुमार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार, सीपीआर तकनीक, रक्तस्राव रोकने के उपाय तथा जलने या बेहोशी जैसी आपात स्थितियों में तुरंत मदद करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
11 मार्च अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार एवं उनकी टीम ने कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आग एवं उनसे निपटने के उपायों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रबंधकों ने भी अपने विचार साझा किए।
इस प्रशिक्षण में अग्निशामक यंत्रों का सही उपयोग, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा टीमवर्क के महत्त्व पर विशेष बल दिया गया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






