न्यायिक परिसर हमीरपुर के पुराने सामान की नीलामी 24 को

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों के पुराने एवं नकारा घोषित सामान की नीलामी 24 मार्च को शाम चार बजे न्यायिक परिसर में की जाएगी।

जिला एवं सत्र न्यायधीश कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को 24 मार्च शाम साढे तीन बजे तक दो हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा करवानी होगी। इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक जिला न्यायिक परिसर में आकर पुराने सामान का अवलोकन कर सकता है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh