तकनीकी विवि ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर की कुलसचिव डॉ. अर्चना संतोष ननोटी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम गिव टू गेन थीम पर आधारित रहा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना और समाज में लैंगिक समानता व नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देना था। मुख्यातिथि ने महिलाओं को निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। सभी ही महिलाओं को परिवार के साथ कार्य क्षेत्र में समन्वय स्थापित करने के बारे में प्रोत्साहित किया। वहीं, तकनीकी विवि में कार्यरत पांच महिला कर्मचारियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मॉडल और पोस्टर मेकिंग स्पर्धा भी करवाई गई।

इस दौरान तकनीकी विवि के उप कुलसचिव सुरेंद्र शर्मा, प्राध्यापक डॉ जेपी शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh