धर्मपुर एक्सप्रेस। बड़सर
हमीरपुर जिला की बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आज “1 बूथ 10 यूथ” सत्यापन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम पठानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला जी के साथ “1 बूथ 10 यूथ” के संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द शर्मा तथा कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही आने वाले समय में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक में उपस्थित जिला के सभी मंडल अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह जानकारी जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अखिल ठाकुर ने दी |
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






