धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। उत्सव के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने बुधवार शाम को लगभग 5 बजे उत्सव की भव्य शोभायात्रा में भाग लिया और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं द्वारा लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजीव राणा, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष होली उत्सव की चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






