धर्मपुर एक्सप्रेस। मंडी
जोगिंदर नगर के भराडू क्षेत्र के अल्गाबाड़ी गांव में मां-बेटी द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मां सुना देवी ने अपनी बेटी के साथ कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






