RDG बंद करने के विरोध में युवा कांग्रेस का पैदल मार्च, गांधी चौक पर पुतला दहन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

जिला हमीरपुर में आज युवा कांग्रेस द्वारा RDG बंद करने के विरोध में पैदल विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शन छत्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

रैली सब्जी मंडी बाजार से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी चौक तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में युवाओं की बड़ी भागीदारी रही और पूरे क्षेत्र में संगठन की सक्रियता देखने को मिली।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष छत्र सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को कमजोर करने का प्रयास कर रही है तथा राज्यों को मिलने वाली योजनाओं को बंद किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि RDG बंद होने से हिमाचल प्रदेश को लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होगा, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

 

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश विरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से हर स्तर पर विरोध करेगी तथा हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। युवा कांग्रेस हमीरपुर की ओर से भी कहा गया कि संगठन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा और प्रदेश सरकार को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक संधू, जिला प्रभारी अब्दुल खालिक, सह प्रभारी तुषार स्तान, महासचिव गौरव शर्मा,  पंकज राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन राणा, ब्लॉक अध्यक्ष नादौन अजय अत्री, हमीरपुर से दिवस ठाकुर व रजत राणा, बड़सर से रजनीश व विकास शर्मा, भोरंज से अभिषेक सहित सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh