धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
सुजानपुर में एक से 4 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2026 के लिए जर्मन हैंगर और टैंट लगाने तथा कुर्सियों इत्यादि की व्यवस्था करने और 27 फरवरी से 31 मार्च तक मेला स्थल की सफाई की व्यवस्था के लिए तीन अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
एसी टू डीसी चिराग शर्मा ने बताया कि जर्मन हैंगर लगाने की निविदाएं 21 फरवरी सुबह 11 बजे तक और सफाई व्यवस्था की निविदाएं इसी दिन सुबह साढे ग्यारह बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि टैंट, शामियाना और कुर्सियों से संबंधित निविदाएं 19 फरवरी सुबह 11 बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी।
इन निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 पर संपर्क किया जा सकता है। इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






