धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बिलासपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याण के वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण में तल्याण स्कूल के 36 छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। विद्यार्थियों ने तकनीकी विवि परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में प्राध्यापकों ने अवगत किया। साथ ही सभी विभागों की प्रयोगशालाओं में भ्रमण करवाया। वहीं, बीएचएमसीटी विभाग कुशल कुमार व राहुल कुमार ने तल्याण स्कूल के विद्यार्थियों को तकनीकी विवि में चल रहे विषयों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान तल्याण स्कूल की शिक्षिका दीप्ति शर्मा भी मौजूद रही।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






