50 लाख टर्नओवर वाले भी ले सकते हैं चौगान की नीलामी में भाग

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 के लिए होने वाली चौगान की नीलामी में 50 लाख रुपये के वार्षिक टर्नओवर वाले व्यवसायी भी भाग ले सकते हैं।

एसडीएम सुजानपुर एवं होली मेला अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि चौगान की नीलामी के संबंध में 10 फरवरी को आमंत्रित टेंडर में नीलामी की पात्रता की शर्तों में टाइपिंग की गलती से न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर की राशि 5 करोड़ रुपये प्रकाशित हो गई थी।

विकास शुक्ला ने बताया कि इस राशि को 5 करोड़ के बजाय 50 लाख रुपये पढ़ा जाए। उन्होंने बताया कि टेंडर के अन्य नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी। उन्होंने पात्र फर्मों एवं व्यवसायियों से नीलामी में भाग लेने की अपील की है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh