नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 07 से 09 फरवरी तक कांगड़ा के दौरे पर

धर्मपुर एक्सप्रेस। कांगड़ा 

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 7 से 9 फरवरी तक कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे तथा विभिन्न बैठकों में उपस्थित भाग लेते हुए कुछ कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 7 फरवरी को प्रातः 10ः 30 बजे पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के पालमपुर ग्रामीण मंडल की बैठक में भाग लेंगे तथा उसके उपरांत दोपहर 1ः30 बजे पालमपुर शहरी मंडल की बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बताया सांय 5ः00 बजे जयराम ठाकुर पदमश्री डॉ पी एल गौतम (सेवानिवृत वाईस चांसलर) से मुलाकात करेंगे तथा शाम 5ः30 बजे प्रस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिंद्राबन से जस्टा रिसोर्ट पालमपुर रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने कहा कि 8 फरवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष प्रातः 9ः00 बजे जस्टा रिसोर्ट में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे तथा उसके बाद प्रातः 10ः00 बजे नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के बाबा बड़ोह के लिए रवाना होंगे जहां वह प्रातः 11 बजे बाबा बड़ोह मंडल की बैठक में भाग लेंगे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोपहर 1ः30 बजे बाबा बड़ोह से देहरा के लिए रवाना होंगे तथा शाम 3 बजे जिला कार्यालय देहरा में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अभ्यास वर्ग का समापन करेंगे। ससके बाद वह सांय 5ः00 बजे प्रस्थान देहरा से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे जयराम ठाकुर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1:30 बजे शाहपुर भाजपा मंडल की बैठक में भाग लेंगे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh