धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत की प्राचीनतम संस्कृति योग के प्रतीक योगासन खेल में हिमाचल की ओर से राष्ट्रीय स्तर व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए निधि डोगरा व यशोवर्धन अत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा यह योगासन खिलाड़ी अपने जिला प्रदेश व देश के लिए सम्मान अर्जित करने के साथ-साथ, हजारों वर्ष प्राचीन भारत की गौरवशाली संस्कृति योग से भी वर्तमान युवा पीढ़ी को भी रूबरू कर रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांचवी बार के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हमीरपुर में साई स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया , नेशनल स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर , में खिलाड़ियों के लिए स्थापित एक अत्यधिक आधुनिक व्यायामशाला का उद्घाटन करने के उपरांत सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों बधाई दी। उल्लेखनीय है की हमीरपुर के ही योगासन खिलाड़ियों ने महिला वर्ग में निधि ने पुरुष वर्ग में यशोवर्धन अत्री ने प्रदेश की अंदर-19 टीमों का बतौर कैप्टन नेतृत्व किया, निधि डोगरा ने लगातार तीसरी बार स्टेट की अंडर-19,महिला टीम का नेतृत्व किया, दो बार पदक जीतकर व इस बार उत्कृष्ट चौथा रैंक प्राप्त कर प्रदेश के लिए सम्मान अर्जित किया।
आपको बता दें कि यशोवर्धन अत्री ने पुरुष ,अंडर -19,वर्ग में पहली बार एस जी एफ आई गेम्स भाग लेकर व हिमाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए , व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में चौथा रैंक प्राप्त कर, इस वर्ग व इस प्रतियोगिता मे किसी भी हिमाचली पुरुष खिलाड़ी द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




