केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक बजट : अरविंद चौधरी

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

अरविंद चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार एवं  केंद्रीय वित्तमंत्री  निर्मला सीतारमण  द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत केंद्रीय आम बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी बजट है।
अरविंद चौधरी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करता है तथा गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण का रोडमैप प्रस्तुत करता है। यह बजट स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मोदी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जहां एक ओर यह बजट रोजगार सृजन, स्टार्टअप, उद्योग, बुनियादी ढांचे और डिजिटल भारत को नई गति देगा, वहीं दूसरी ओर यह सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को भी मजबूती प्रदान करेगा।
अरविंद चौधरी ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर, मजबूत, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिससे देश को नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
अंत में अरविंद चौधरी ने बजट प्रस्तुत करने हेतु  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं  केंद्रीय वित्तमंत्री  निर्मला सीतारमण  को हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh