दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेगी भलेठ स्कूल की प्रधानाचार्य मंजरी वी. महाजन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) के तत्वावधान में सफल स्कूल नेतृत्व विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 17 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक किया गया।

सम्मेलन में देशभर से चयनित 54 विद्यालय प्रमुखों ने भाग लिया और अपने-अपने विद्यालयों में अपनाई जा रही नवाचारी शैक्षणिक प्रथाओं पर प्रस्तुतियाँ दीं। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ की प्रधानाचार्य मंजरी वी. महाजन का चयन हुआ, जिन्होंने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विद्यालय में लागू की गई नवोन्मेषी शैक्षणिक गतिविधियों एवं सफल प्रयोगों पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।उनकी प्रस्तुति में शैक्षणिक नवाचार, नेतृत्व क्षमता, समग्र शिक्षा दृष्टिकोण एवं विद्यालय सुधार के व्यावहारिक उदाहरणों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

उनकी प्रस्तुति को प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया, जिसमें समग्र शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के प्रभावी उदाहरण सामने आए। इस सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय नेतृत्व को सशक्त बनाना और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में शिक्षा की भूमिका को मजबूत करना था ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh