धर्मपुर एक्सप्रेस। चम्बा
चंबा जिले के समोट क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुरु नानक बस स्टैंड पर खड़ी एक बस अचानक अपने आप चल पड़ी और स्टैंड के नीचे स्थित नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस में सवार सभी यात्री और स्टाफ सुरक्षित रहे और किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सुबह स्टैंड पर खड़ी थी तभी अचानक वह आगे बढ़ी और संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को भी अवगत कराया गया। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तकनीकी खराबी या हैंडब्रेक से जुड़ी चूक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






