धर्मपुर एक्सप्रेस। धर्मशाला
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश एवं जिला स्तरीय सोशल मीडिया एवं आईटी कार्यशाला का आयोजन कार्निका होटल, धर्मशाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला की अध्यक्षता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. सन्नी शुक्ला ने की।
कार्यशाला में सोशल मीडिया विशेषज्ञ वक्ता के रूप में करण विजय शर्मा जी (अमरावती, महाराष्ट्र) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, सकारात्मक नैरेटिव निर्माण, डिजिटल कैंपेन की रणनीति तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के आधुनिक एवं व्यावहारिक तरीकों पर युवाओं को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील करशोली एवं प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
वहीं भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक एवं मुख्य वक्ता अनिल डडवाल ने युवाओं को आईटी के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग तथा आने वाले समय की राजनीतिक चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से तैयार रहने का मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की राजनीति डिजिटल माध्यमों से संचालित हो रही है। यदि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सोशल मीडिया और आईटी में दक्ष होगा, तभी संगठन की विचारधारा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियाँ मजबूती से जनता तक पहुंच सकेंगी।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवा कार्यकर्ताओं की डिजिटल क्षमता को सुदृढ़ करना, संगठनात्मक समन्वय को और मजबूत करना तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को तकनीक के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाना रहा।
यह कार्यशाला यह स्पष्ट संदेश देती है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा आने वाले समय में डिजिटल राजनीति के क्षेत्र में पूरी रणनीति, आत्मविश्वास और मजबूती के साथ कार्य करने के लिए पूर्णतः तैयार है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






