हमीरपुर शहर की सीवरेज व्यवस्था होगी चुस्त दुरुस्त: डॉ पुष्पेंद्र वर्मा

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

वर्षों से हमीरपुर के वार्ड नंबर-4 में सीवरेज न होने की गंभीर समस्या से स्थानीय निवासी परेशान थे। क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्या वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के समक्ष रखी।

जनसरोकारों को सर्वोपरि रखने वाले डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने तुरंत इस विषय को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के संज्ञान में पहुंचाया और बताया कि वार्ड नंबर-4 के लोग लम्बे समय से सीवरेज की किल्लत का सामना कर रहे हैं।

जनता की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्परता से संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

आज इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, स्थिति का निरीक्षण किया और प्रभावित स्थानों का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान हेतु तुरंत कार्यवाही प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि जनता की समस्या ही उनकी पहली प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में वार्ड नंबर-4 सहित पूरे क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। वर्मा ने कहा कि नगर परिषद में वर्षों पहले सीवरेज व्यवस्था शुरू की गई थी लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि आज तक सब जगह पर निर्माण नहीं हो पाया । कांग्रेस की सरकार में हमीरपुर को सीवरेज की सुविधा शुरू हुई थी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  के नेतृत्व में प्रत्येक वार्ड को प्रत्येक घर को सीवरेज से जोड़ा जा रहा है ।

डॉक्टर वर्मा ने कहा कि इससे पहले उन्होंने दोसडका क्षेत्र में भी सीवरेज की समस्या को दूर किया, साथ में वार्ड नंबर एक में भी सीवरेज का काम चला हुआ है और जल्द ही अब वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 10 में भी इस कार्य को शुरू किया जाना है ।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 4 के निवासी और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर , पार्षद डॉक्टर हर्ष कालिया ,समाज सेवक हरीश नंदा, अनुराग सेठी ,अनिल श्याम व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh