खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए ट्रायल्स बिलासपुर और ऊना में

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

अगले माह की 14 तारीख को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों की एथलेटिक्स, स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी एवं फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) खेल स्पर्धाओं की टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद ने बताया कि एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष), तीरंदाजी (रिकर्व एवं कम्पाउंड) (महिला एवं पुरुष) तथा फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) खेलों के ट्रायल जिला खेल कार्यालय, लुहणू ग्राउंड, बिलासपुर में 19 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल हेतु खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगा। सभी इच्छुक खिलाड़ी अपना हिमाचली प्रमाण पत्र, जनजातीय प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित परीक्षण केंद्र में समय पर रिपोर्ट करें।

अन्य खेलों स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी के ट्रायल पूर्व निर्धारित स्थान इंदिरा स्टेडियम ऊना में ही निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित किए जाएंगे। उक्त ट्रायल में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा कोई टीए-डीए देय नहीं होगा। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 98160-96296 98168-72218 ऊना तथा 94184 85260 बिलासपुर पर संपर्क करें।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh