ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, सुजानपुर में नाकाबंदी कर काटे गए चालान

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट, हमीरपुर के स्पष्ट दिशा-निर्देशों पर Ld. MTM Court, हमीरपुर के अंतर्गत सुजानपुर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एएसआई  राकेश कुमार व अनिल गर्ग सहित तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

नाकाबंदी के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। बिना दस्तावेज, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने एवं अन्य यातायात उल्लंघनों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेज साथ रखें और पुलिस जांच में सहयोग दें।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की नियमित चेकिंग से क्षेत्र में अनुशासन और सुरक्षा दोनों मजबूत होते हैं।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh