प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के छात्रों पर बरसी पुलिस की लाठियां

धर्मपुर एक्सप्रेस। धर्मशाला 

पूरे जिला भर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विधानसभा सत्र के छठे दिन तपोवन जोरावर स्टेडियम में विशाल धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को जोर से उठाया। सभी छात्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर आने थे लेकिन प्रदेश पुलिस बल ने सुरक्षा दृष्टि से इनको आगे नहीं जाने दिया । ऐसे में  धरना प्रदर्शन के दौरान जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ छात्र नेता घायल हुए वहीं पुलिस जवानों को भी मामूली चोट आई है । काफी देर हंगामा के बीच पुलिस को लाठी बल का प्रयोग करना पड़ा। जिसमें कुछ छात्रों को चोटें आई जबकि एक पुलिस महिला पुलिसकर्मी ओर कुछ जवानों को भी मामूली सी चोटें आई।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कल ही पूरे प्रदेश से 25 छात्रों को पुलिस ने जबरन उठाकर जेल के अंदर डाल दिया जो सरासर लोकतंत्र की हत्या है छात्रों का आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से सभी मांगों को लेकर मिलना था लेकिन पुलिस बल के द्वारा उनको यहां रोक दिया गया। छात्रों ने इस धरने प्रदर्शन को और रोकने से आहत होकर यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को पूरा करने के लिए उनसे मिलने से डर रहे हैं तभी पुलिस  को आगे कर रहे हैं । वहीं छात्रों ने इस पर आज स्टेट कॉल धरना प्रदर्शन को लेकर दी है। पूरे प्रदेश भर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस लाठी चार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh