जयराम ठाकुर ने रैली ग्राउंड का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की

धर्मपुर एक्सप्रेस। धर्मशाला 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ जोरावर सिंह स्टेडियम का दौरा कर रैली की तैयारी की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी नेताओं के साथ रैली स्थल से जुड़ी एक-एक चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा भी की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि ये रैली आम आदमियों की सरकार के खिलाफ नाराजगी का एक नमूना होगी। यह रैली जनविरोधी सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करने और उसे उखाड़ फेंकने की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित होगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh