शहीद अंकुश ठाकुर की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

बीना चौहान। भोरंज 

शहीद अंकुश ठाकुर की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ उनके पैतृक गांव में मनाई गई। जयंती पर शहीद अंकुश ठाकुर सेना मेडल चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों व परिजनों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर ट्रस्ट ने रक्त दान शिविर का आयोजन पी एच सी कड़ोहता में किया । रक्तदान शिविर में सूबेदार मेजर कैप्टन होशियार सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । इस रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्यातिथि सूबेदार मेजर कैप्टन होशियार सिंह वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और हर युवा को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से हम बीमारियों से भी बचे रहते हैं । उन्होंने कहा कि रक्तदान के साथ अंगदान करना भी आवश्यक है। उन्होंने अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।

 

वहीं ट्रस्ट की अध्यक्षा उषा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद अंकुश ठाकुर की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उषा रानी ने लोगों से अपील की है कि यदि आपके कोई जरूरतमंद है तो वह ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए शहीद अंकुश ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट हमेशा तत्पर रहता है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh