धर्मपुर एक्सप्रेस। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार द्वारा कांगड़ा ज़िले की लगातार हो रही उपेक्षा को लेकर आज धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल तथा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर मौजूद रहे।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार कांगड़ा जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से अहम ज़िले की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ठप हैं, घोषणाएं केवल कागज़ों तक सीमित हैं, और जनता ठगा महसूस कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार क्षेत्रीय असंतुलन को बढ़ावा दे रही है और कांगड़ा के साथ जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






