सुजानपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारी हर बूथ स्तर पर करेगे आगामी कार्यक्रमो की रणनीति तैयार :  नरेंदर ठाकुर 

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

 

सुजानपुर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आज पटलानदर में की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजिंदर राणा  ने की। इस बैठक में दोनों मंडलो के मंडल अध्यक्ष बिक्रम राणा व यशवंत सिंह भी उपस्थिति रहे । इस बैठक में सभी ग्राम केंद्र अध्यक्ष व ग्राम केंद्र सेक्टर प्रभारी उपस्थिति रहे।  जिसमे भाजपा के आगामी कार्य की चर्चा व रूप रेखा तैयार की गई । जिसमे कल होने वाले युवा सम्मेलन की व्यवस्था की जानकारी व सुझाव लिए गए ताकि मंडल में होने जा रहे आगामी हर कार्यक्रम में बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका में सहभागिता हो ताकि संग़ठन कार्य में और जमीनी गति प्रदान की जाये व आगामी 9 तारिक को होने जा रहे भव्य महिला सम्मलेन की तैयारी की जानकारी व चर्चा भाजपा नेता राजिंदर राणा ने हर ग्राम केंद्र अध्यक्षो व सेक्टर प्रभारीयो के साथ साथ सार्थक चर्चा की गई । इसमें आगामी 15 जनवरी सैनिक दिवस के ऊपर भी भाजपा नेता राजिंदर राणा ने कहा इस बार सुजानपुर विधानसभा में प्रदेश स्तर का सैनिक सम्मान समारोह किया जायेगा जिसमें देश व प्रदेश के नेता अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे । इस बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री रंजीत सिंह ठाकुर व सुरेश ठाकुर एवं सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी नरेंदर ठाकुर बैठक में उपस्थिति रहे ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh