धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के मतदाता पंजीकरण अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि परिषद के सभी वार्डों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित करके इन्हें आम जनता के निरीक्षण के लिए एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय सुजानपुर में 17 अक्तूबर तक उपलब्ध करवा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अगर कोई पात्र व्यक्ति इन सूचियों में अपना नाम शामिल करने का दावा या किसी अन्य के नाम इसमें शामिल होने पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है तो वह 17 अक्तूबर तक अपने दावे या आपत्तियां पुनरीक्षण अधिकारी एवं तहसीलदार सुजानपुर के कार्यालय में स्वयं या अपने अभिकर्ता अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






