ऊना के बाद अब हमीरपुर के एक एसडीएम पर लगे दुराचार के आरोप

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

ऊना जिला के एसडीएम के बाद अब हमीरपुर जिला के एक एसडीएम पर महिला ने दुराचार के आरोप लगाए है। अधिकारी पर लगे इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जाँच के बाद ही सामने आ पायेगा लेकिन ऐसे मामले सामने आने से हिमाचल प्रदेश बदनाम हो रहा है। जिला हमीरपुर के सुजानपुर में कार्यरत एसडीएम  पर कुल्लू जिला की एक महिला ने दुराचार के आरोप लगाए है। हालांकि मामला साल 2024 का बताया जा रहा है लेकिन उक्त महिला को इंसाफ न मिलने के चलते अब हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इस मामले को रिओपन किया गया है। कुल्लू जिला की एक पंचायत सचिव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें आरोप लगाए गए है कि विकास शुक्ला पूर्व में कुल्लू के एसडीएम रहे है। इस दौरान महिला सचिव से अधिकारी ने दुराचार किया और फिर उसका गर्भपात करवाया। आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झाँसा देकर यह कु कृत्य किया है। जिसकी शिकायत उक्त महिला सचिव द्वारा पुलिस को भी की गई लेकिन पुलिस ने एक साल बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया। अब महिला ने अब महिला ने हिमाचल हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने इस मामले में एसपी कुल्लू,महिला थाना कुल्लू, थाना कुल्लू और विकास शुक्ला सहित अन्य लोगों से जबाव तलब किया है।

विकास शुक्ला अभी हमीरपुर के सुजानपुर में तैनात हैं। उधर एसडीएम विकास शुक्ला ने शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद मीडिया मे स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार और झूठे है। उन्होंने पूर्व की बात बताते हुए कहा कि उक्त महिला सचिव उन्हें फोन पर तंग करती थी, गाड़ियों का पीछा करती थी, उसे कई बार समझाया गया लेकिन वह अपनी हरकतों से वाज नहीं आई जिसके चलते उक्त महिला के खिलाफ पुलिस मे मामला भी दर्ज करवाया गया था। उन्होंने कहा कि मेरा महिला से कोई संबध नहीं रहा है और न ही है। यदि महिला सचिव ने मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए है तो माननीय कोर्ट के आदेशों पर प्रशासन इसकी जांच करे। मै हर जांच मे प्रशासन के सहयोग के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि जाँच के बाद सच्चाई खुद व खूद सबके सामने आएगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh