धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने चबूतरा में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने जिन लोगों के मकान जमीन खिसकने के कारण गिरे उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें सरकार पूरी सहायता देगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। प्रदेश सरकार उन लोगों की हर संभव सहायता कर रही है। जिन्होंने इस आपदा में अपने जमीन ,मकान और संपत्ति खोई है। प्रदेश सरकार द्वारा आपदा के समय में मकान रहने पर 7 लाख का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि चबूतरा में आपदा प्रभावित लोगों को बचाने का सरकार कार्य करेगी। अगर जमीन नहीं होगी तो जमीन भी मुहैया करवाई जाएगी।
विधायक ने कहा कि वो इस बारे मुख्यमंत्री से भी मिले हैं। और उन्होंने भी हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि जब उन्हें चबूतरा में इस आपदा की सूचना मिली तब वह शिमला में थे। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों को मौके पर भेजा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने इस आपदा के समय में एकजुटता दिखाई है। तथा इकट्ठे होकर आपदा प्रभावित लोगों का हौंसला बढ़ाते हुए मदद करने को आगे आए हैं।
विधायक ने कहा कि आपदा के समय में लोगों का मदद के लिए सामने आना काबिले तारीफ है। हर कोई यथासंभव प्रभावित परिवारों की मदद करने को आगे आया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा मकान बनवाने का कार्य करवाया जाएगा। जिन लोगों के पास मकान बनाने की भूमि नहीं होगी उन्हें भूमि भी दिलवाई जाएगी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






