सुजानपुर किले से सप्ताह के अंदर शुरू होगा पैराग्लाइडिंग का काम: कै. रणजीत सिंह 

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह ने महाराज संसार चंद के किले के पास बनने जा रही पैराग्लाइडिंग साइट का निरीक्षण कर जल्द कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि 10-15 दिन के भीतर सुजानपुर के टिहरा पैराग्लाइडिंग का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा जिसके उपरांत लगभग 2,3 महीने के अंदर कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।

 

विधायक ने कहा कि सुजानपुर का किला व चौगान सुजानपुर विधानसभा की सुंदरता को बढ़ाता है और आने बाले दिनों में ज़ब  पैराग्लाइडिंग शुरू हो जाएगी जिससे लोग दूर दूर से यहां पर घूमने भी आएंगे और उड़ान भी भरेंगे। जिससे आय का साधन भी बढ़ेंगे और रोजगार भी बढ़ेगा।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh