विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा भोटा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में रही असफल 

धर्मपुर एक्सप्रेस। भोटा 

बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने भोटा में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पूरी तरह से असफल हुई है। इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने भोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ा दिया था लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अस्पताल का दर्जा घटकर इसे दोबारा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर दिया हालत यह है कि इस अस्पताल को अब 4 बजे बंद कर दिया जाता है। जो पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। पहले यह अस्पताल 24 घंटे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाता था। लेकिन मौजूदा सरकार ने लोगों के साथ खिलवाड़ किया है।

विधायक लखनपाल ने बताया कि भोटा क्षेत्र 15 पंचायत से घिरा हुआ है तथा दो नेशनल हाईवे भोटा से होकर गुजरते हैं। यहां आए दिन दुर्घटनाएं पेश होती है। लोगों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते कई लोग अपनी जान तक गवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह से निकम्मी साबित हुई है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh