धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी (एलोपैथी) अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया है। बी फार्मेसी आठवें सेमेस्टर की मई-2025 में आयोजित परीक्षा में 1346 परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें से 1257 उतीर्ण हुए हैं। बी फार्मेसी के अंतिम सेमेस्टर के शैक्षणिक सत्र 2021-25 की ओवरऑल टॉपर श्रुति वर्मा, दूसरे स्थान पर कुमारी साक्षी और तीसरे स्थान पर अपर्णा शर्मा रही।
बी फार्मेसी (आयुर्वेद) में किरण कुमारी ने पहला, सलोनी ने दूसरा और मान्या शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बी आर्क अंतिम सेमेस्टर में दीक्षित वर्मा पहले, विदुषी कटोच दूसरे और आकांक्षा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही।
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बी फार्मेसी अंतिम सेमेस्टर के नियमित और री-अपीयर का परिणाम घोषित किया है। परीक्षार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





