धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उना सदर के लोकप्रिय विधायक सतपाल सत्ती ने आज हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित भाजपा कार्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की निर्माण गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और सुविधाओं का जायज़ा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय संगठन की गतिविधियों का केंद्र होता है, अतः इसकी व्यवस्था और संचालन में कोई भी कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष व, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व महामंत्री अजय रिंटू, भाजपा नेता नवीन शर्मा, राजेश गौतम ,जिला परिषद सदस्य मांगाराम, तेन सिंह, कपिल मोहन शर्मा और मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




