धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पहलगाम में 26 निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या के पश्चात भारत ने जिस सख्ती और रणनीति से सिंदूर ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह देश की आतंकवाद के विरुद्ध अटल नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। हमारे वीर सैनिकों ने न केवल संयम और साहस का परिचय दिया, बल्कि दुश्मनों के गढ़ तक घुसकर करारा जवाब भी दिया।
राकेश ठाकुर ने कहा कि आज पूरा देश हमारे सैनिकों की बहादुरी का अभिनंदन कर रहा है। भारत की इस कार्रवाई की गूंज रावलपिंडी तक सुनाई दी, जहां मुनीर की वायुसेना को मिट्टी में मिला दिया और और हमारे वीर जवानों ने पाक की टैंक ब्रिगेड को अच्छी तरह रौंद । अब यह स्पष्ट हो चुका है कि यह नया भारत है – जो आतंकवाद के मुद्दे पर शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर चलता है।
उन्होंने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से भारत ने आतंकियों के दर्जनों अड्डों और हवाई ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया, जिससे वह युद्ध विराम के लिए गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो गया। भारत ने यह युद्ध विराम अपनी शर्तों पर किया है –जिसमें सिंधु नदी जल समझौता रद्द रहेगा और यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि भविष्य में पाकिस्तान की ओर से कोई आतंकी गतिविधि पाई गई, तो उसे युद्ध विराम उल्लंघन माना जाएगा और भारत उसी सख्ती से फिर से कार्रवाई करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब 2014 से पहले हमारे सैनिकों को जवाबी कार्रवाई के लिए दिल्ली से अनुमति लेनी पड़ती थी, लेकिन आज उन्हें दुश्मन की गोली का जवाब तुरंत गोले से देने की खुली छूट है।
जिला अध्यक्ष ने अंत में कहा कि सिंदूर ऑपरेशन भारत की सैन्य क्षमता, कूटनीति और साहस का परिचायक है, और यह स्पष्ट संदेश देता है कि भारत अब आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






