तहसील को संपर्क सड़क से जोड़ने का काम शुरू ,पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के अल्टीमेटम के बाद निर्माण कंपनी हुई सक्रिय 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से प्रभावित तहसील को जोड़ने वाली संपर्क सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू हो गया है । सड़क निर्माण कंपनी ने संपर्क सड़क को फिर से सुचारू बबनाने के लिए बुधवार शाम को कार्य शुरू कर दिया है। जिससे अब तहसील व अन्य कार्यालयों को जाने वाले मार्गो के भी खुलने की उम्मीद जग गई है। पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने बुधवार तक का समय निर्माण कंपनी को दिया था, लेकिन अल्टीमेटम की समय अवधि पूरी होने से पहले ही सड़क निर्माण कंपनी ने तहसील को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है । बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि उनकी पंचायत में तहसील, विकासखंड, कृषि कार्यालय, बागवानी, आधार केंद्र, पंचायत कार्यालय, पशु चिकित्सालय टौणी देवी के साथ ही बारी सहकारी सभा बारी गांव, ऊहल चौक के साथ ही डीएवी स्कूल को जाने वाले संपर्क मार्ग और गांव का रास्तों को राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से क्षति पहुंची थी तथा संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था। जिससे लोगों के साथ ही कर्मचारियों को भी गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। लगभग दो माह से भी अधिक समय से संपर्क मार्ग बंद पड़े हुए हैं। जिससे लोगों को आने-जाने के साथ ही वाहनों को ले जाने में भी परेशान नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी को बुधवार तक का समय दिया गया था और बुधवार शाम को तहसील कार्यालय को जाने वाली संपर्क सड़क को जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अन्य संपर्क मार्ग व रास्तों को भी जल्द से जल्द बाहल किया जाए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े अन्यथा पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण निर्माण कंपनी के खिलाफ ईंट से ईंट बजा देंगे तथा अब चुप्पी साधने वाले नहीं है। बताया कि शासन व प्रशासन से भी इस संबंध में पत्राचार किया जा चुका है और निर्माण कंपनी ने अपना रवैया न बदला तो ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि आक्रामक रुख अपनाएंगे । बताया कि प्रशासन की ओर से भी हरसंभव सहयोग मिल रहा है। लेकिन निर्माण कंपनी के ढुलमुल रवैए के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंचायत प्रधान ने जल्द से जल्द निर्माण कंपनी से अन्य मार्गों की भी शुद्ध लेने की मांग की है । जिससे लोगों को परेशानी ना हो। संपर्क सड़कों की हालत को लेकर बुधवार के अंक में समाचार भी प्रकाशित किया गया था जिसका भी कड़ा संज्ञान दिया गया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh