समीरपुर भाजपा मंडल धूमधाम से मनाएगा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिवस 10 अप्रैल को समीरपुर भाजपा मंडल धूमधाम से मनाएगा। यह जानकारी समीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने बताया कि समीरपुर में रक्तदान शिविर आयोजन किया जाएगा व भोजन की व्यवस्था का भी प्रबंध किया गया है। इसके अतिरिक्त देशी घी की जलेबियों का भी भंडारा लगाया जाएगा। भाजपा के दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल को भी गर्मजोशी के साथ सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्र्ताएं इस दिन को यादगार दिन मनाने के लिए पूरा दिन भजन कीर्तन का दौर चलाएंगी। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर व आईपीएल के चेयमैन अरूण धूमल एवं अन्य पारिवारिक सदस्य भी समीरपुर पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढाएंगे। अभयवीर सिंह लवली ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरीं कर ली गई हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh