हमीरपुर में अवैध रुप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

जिला प्रशासन ने वीरवार को मुख्य बाजार हमीरपुर में अवैध रुप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार हमीरपुर सुभाष मल्होत्रा व नगर निगम के कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले चार लोगों का सामान भी जब्त किया। तहसीलदार हमीरपुर सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि भविष्य में भी चैकिंग अभियान जारी रहेगा व जो भी अतिक्रमण करने वाला होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।उन्हें जुर्माना भी डाला जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी जैसे ही दुकानों का अतिक्रमण हटा कर आगे बढ़ते गए, इसके तुरन्त बाद ही अतिक्रमणकारियों ने अपनी दुकानों के आगे फिर से सामान सजा लिया।

गौरतलब है कि हमीरपुर बाजार में यह चर्चा जोरों पर है कि इस कार्रवाई के दौरान जो बड़े -बड़े धन्ना सेठ दुकानदार थे और जिन्होंने अपनी दुकानों का सामान शरेआम सड़क के ऊपर सजाया हुआ था,उन्हें छोड़ दिया गया। केवल छोटे दुकानदारों पर ही इस कार्रवाई की गाज गिरी है।जिस के चलते हमीरपुर बाजार में इस अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।जबकि इसको लेकर तहसीलदार हमीरपुर सुभाष मल्होत्रा का कहना है कि सभी को चेतावनी दी जा रही है और आने वाले समय में फिर से चैकिंग अभियान चलाया जाएगा ,चाहे वह छोटा या बड़ा दुकानदार हो।किसी को भी सड़क तक समान नहीं रखने दिया जाएगा ताकि लोगों किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh